
हरियाणा भाजपा द्वारा जेजेपी को झटका देने के बाद अब बारी जेजेपी की
निकाय चुनाव मे अब जेजेपी ने भी भाजपा से किया किनारा
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता): शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा द्वारा झटका देने के बाद जन नायक जनता पार्टी ने भी अब सरकार से दूरी बनानी शुरू कर दी है। जेजेपी ने बैठक में निकाय चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। सिरसा में प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा की बजाय निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया।





















