
हरियाणा पुलिस पर हमले की बडी खबर
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा पुलिस पर हमले की बडी खबर सामने आ रही है यह हमला तब हुआ जब हरियाणा पुलिस कुछ हमलावरों की तलाश में जींद के एक गांव में पहुंची थी। बताया जाता है कि पुलिस टीम जैसे ही यहां पहुंची तो गांव के लोग आक्रोश में आ गए और टीम पर जबरदस्त तरीके से हमला बोल दिया। आलम यह रहा है कि पुलिस को अपनी जान बचानी पड़ी। हमले की सूचना पर अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचना पड़ा। जिसके बाद गांव के लोगों के हमले के बीच फंसे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा हुई। पुलिस पर पथराव किया गया| पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की जाने लगी| यहां तक की फायरिंग भी हुई| जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी हवा में गोलियां चलाई। गनीमत यह रही कि फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि, बताया जाता है कि लोगों के द्वारा पथराव में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं।





















