
हरियाणा पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम
पंजाब के इस जिले का नौजवान आर.डी.एक्स. सहित गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस और खुफिया एजैंसियों में मचा हडक़ंप
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) 15 अगस्त मे कुछ ही समय बचा है और आंतकी गतिविधियो मे लिप्त शरारती तत्व लगातार देश के माहौल को बिगाडने की कोशिश कर रहे है। इसी बीच हरियाणा पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले एक नौजवान को आर.डी.एक्स सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई, जिसे हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र से विस्फोटक सामग्री सहित काबू किया है। उक्त आरोपी को पुलिस ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास गिरफ्तार किया है, जिसके बाद हरियाणा पुलिस और खुफिया एजैंसियों में हडक़ंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली।






















