
चंडीगढ़ (आहूजा) – हरियाणा पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव ने एक एहम आदेश जारी कर समस्त हरियाणा पुलिस को मोस्ट वांटेड एवं बदमाशो की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इन्ही निर्देशो की पालना करते हुये जिले की एस.टी.एफ. सोनीपत पुलिस ने 25 हजार रूपये के ईनामी मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सुभाष उर्फ राजेश पुत्र चेतराम निवासी बुढनपुर यू.पी. हाल गोविन्द नगर शहर सोनीपत का रहने वाला है।
एस.टी.एफ. स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक सतीश देशवाल ने बताया कि गत 13 जुलाई 2001 को विद्यादेवी पत्नी रघबीर निवासी पुरा बहादूरपुर जिला हरदोई यू.पी. हाल गोविन्द नगर शहर सोनीपत ने थाना सिविल लाईन सोनीपत में शिकायत दी थी कि मेरा पति रघबीर व मेरा देवर कमलेश ऋषि के मकान मे किराये पर रहते है। हमारे साथ ही सुभाष पुत्र चेतराम भी किराये पर रहता है। मेरे मकान मालिक की बहन निर्मला से सुभाष ने 4 हजार रूपये लिये थे। बाद मे पैसे वापिस देने के लिये कहा तो सुभाष ने मेरे पति रघबीर को जान से मारने की नियत से सिर मे चोटे मारकर घायल कर दिया। जिसकी पीजीआई रोहतक मे उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना का उक्त विद्यादेवी के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।
अपने कथन को जारी रखते हुये बताया कि पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार एस.टी.एफ सोनीपत पुलिस की टीम ने मोस्ट वांटेड एवं ईनामी बदमाशो की खोजबीन करते हुये लखनऊ यू0पी0 से सोनीपत पुलिस का 25 हजार रूपये का ईनामी मोस्ट वांटेड बदमाश सुभाष उर्फ राजेश पुत्र चेतराम निवासी बुढनपुर यू0पी0 हाल गोविन्द नगर शहर सोनीपत को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है





















