
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हुआ था पुलिस में भर्ती
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश झज्जर में उसी की कार के अंदर मिली। उसके बगल में ही पिस्टल भी पड़ी थी। इससे पुलिस शक जता रही है कि बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद इसे सुसाइड दिखाने की कोशिश की। फिलहाल साल्हावास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भूरावास गांव निवासी सतवीर फौज सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस में भर्ती हुआ था। तीन साल से वह एसटीएफ रोहतक में तैनात था। हालांकि कुछ समय के लिए सवह बहादुरगढ़ व गुरुग्राम में भी रहा। डेढ़ माह पहले वापस एसटीएफ रोहतक में आ गया था।
इधर, 29 फरवरी की रात गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन सौदा की लाखनमाजरा स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सतबीर इस मामले की जांच में शामिल था। बताया जा रहा है सोमवार को वे इसी मामले की जांच के सिलसिले में झज्जर गए थे। इस दौरान किसी ने सतबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।





















