
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने HCS का फाइनल रिजल्ट किया जारी
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता)हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 11 अक्टूबर 2023 को एचसीएस अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अनिलकुमार ने टॉप किया हैI एचपीएससी एचसीएस मुख्य लिखित परीक्षा 12 और 13 अगस्त 2023 को आयोजित की गई। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 25 सितंबर 2023 को एचपीएससी एचसीएस मुख्य परिणाम जारी किया।
इसमें 61 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। रिजल्ट में सामान्य वर्ग से 44, एससी वर्ग से 6, बीसीए वर्ग से 3, बीसीबी वर्ग से 1, ईडब्ल्यूएस – 6 और ईएसएम वर्ग से 1 उम्मीदवार एचसीएस बना है।





















