
हरियाणा डीएसपी हत्याकांड मे हरियाणा पुलिस का बडा एक्शन
पंचगांव में पुलिस का एनकाउंटर
आरोपी को लगी गोली, पढिये पूरी खबर
डीएसपी को दिया जायेगा शहीद का दर्जा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़, 19 जुलाई ( विश्व वार्ता) हरियाणा के नूंह जिले में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या से पूरे प्रदेश में हडक़ंप मच गया है। खबर है कि तावड़ू इलाके के पंचगांव में पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें डंपर के क्लीनर इकरार के पैर में गोली लगी है। इकरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर के ड्राइवर को भी पुलिस ने घेर लिया है। दोनों ही पंचगांव के रहने वाले हैं। हालांकि हरियाणा के DGP पीके अग्रवाल ने एक आरोपी के गोली लगने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
अब तक की खबर के मुताबिक, एक आरोपी को गोली लग गई है| बताया जाता है कि यह वही आरोपी है जिसने DSP सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या की|
इधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने DSP सुरेंद्र सिंह के मत्यु पर दुःख जताया है| साथ ही ऐलान किया है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा तथा उनके परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।























