
हरियाणा कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी रानी नागर ने जताई हत्या की आशंका
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि हरियाणा कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी रानी नागर ने खुद की हत्या की बात कही है। यह जानकारी नागर ने अपने फेसबुक वॉल पर दी है नागर इससे पहले अपने पद से इस्तीफा देने के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं। उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया था।






















