
हरियाणा के 9 जिलों में सरपंचों, पंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी
चंडीगढ़,12 नवंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा के नौ जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंचों और पंचों को चुनने के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है।





















