
हरियाणा के 50 शहरी निकायों में चुनाव का एलान आज
चुनाव आयुक्त ने बुलाई प्रैस कॉफ्रेैस
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा में आज शहरी निकाय चुनाव का ऐलान होगा। राज्य सरकार द्वारा चुनाव कराने की सिफारिश करने के बाद चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने आज प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वह शहरी निकाय चुनाव का शेड्यूल घोषित करेंगे।





















