
हरियाणा के हिसार मे देर रात युवक की हत्या से मची सनसनी
कुछ वर्ष पहले युवक के पिता की भी हुई थी हत्या
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा मे भी हमलवारो के हौंसले बुंलद होते जा रहे है। हिसार के हांसी में बुधवार अल सुबह युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था। युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई।





















