
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान
15 दिनो की होगी छुट्टियां, पढिये कितनी तारिख से होगी स्कूलो मे छुट्टियां
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सभी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे लेकिन सिर्फ कक्षा 10वीं और 12वीं की क्लासें लगेंगी। जिनका समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को बदले में नियमानुसार अर्जित अवकाश मिलेगा।
























