
हरियाणा के शहीद डीएसपी का आज गांव में होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) शहीद डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोईं का आज उनके पैतृक गांव सारंगपुर में सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में डीजीपी, एडीजीपी, आईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बतां दे कि तावडू में खनन माफियाओं द्वारा आदमपुर के सारंगपुर गांव के डीएसपी सुरेंद्र सिंह की ट्रक से कुचलकर हत्या करने के बाद मंगलवार देर रात नागरिक अस्पताल में शव को लाया गया. रात करीब 9:45 बजे डीएसपी के शव को हिसार के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही.





















