
हरियाणा के रोहतक मे दिनदहाडे छात्रा का अपहरण
मचा हडकंप, पुलिस छापेमारी में जुटी
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता): हरियाणा से बडी खबर आ रही है कि हरियाणा के रोहतक में जाट किशोरी कॉलेज के गेट से दिनदहाड़े सुबह कार सवार तीन युवक छात्रा का अपहरण करके ले गए। युवक पिस्तौल लिए हुए था। छात्रा की सहेली से सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस छापेमारी में जुटी थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लग सका था। छात्रा की सहेली ने उसके पिता को फोन किया। वह गांव से रोहतक पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तभी से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।





















