
हरियाणा के रोहतक जिले मे दिनदहाडे दो करोड़ 62 लाख रुपये लूटकर ले गये बाइक सवार
मचा हडकंप, प्रशासन आया हरकत मे
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर हरियाणा के रोहतक जिले से आ रही है जहां आज दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक सेक्टर एक में कंपनी कर्मचारियों से दो करोड़ 62 लाख रुपये लूटकर ले गए। जानकारी मिलते ही आईजी ममता सिंह, एसपी उदय सिंह मीना व एएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे।






















