
हरियाणा के फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार
मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पुलिस छानबीन मे जुटी
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता): हरियाणा के फरीदाबाद से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद उसकी हत्या से इलाके मे रोष व गुस्सा पाया जा रहा है। लडक़ी के शव को रावली के जंगलों में फेंक दिया। बता दें 2 दिन पहले मासूम घर से स्कूल के लिए निकली थी। पुराने मकान मालिक के लडक़े पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।























