मानेसर लैंड डील मामले में दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हो रही है पूछताछ
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) मानेसर लैंड डील मामले में दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछताछ हो रही है। आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले भी हुड्डा को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 जनवरी को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर ED की टीम सुबह पहुंची थी। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने उनसे पूछताछ भी की थी। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ही एजेंसी ने कांग्रेस के 76 वर्षीय नेता का बयान दर्ज किया है। ED ने फरवरी 2021 में इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
सूत्रों का कहना है कि इससे पहले हुई पूछताछ में जांच के दौरान कई सवालों के जवाब भूपेंद्र हुड्डा ने सही नहीं दिया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ED की पूछताछ हुई थी। ED ने उनसे भूमि अधिग्रहण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ भी की थी।