
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किया अब हाईकोर्ट का रूख
जानिये पूरा मामला
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्र्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। वह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा उन्हें सुनाई गई 4 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। बतां दे कि बीते 27 मई को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चौटला को चार साल की सजा सुनाई थी और साथ ही 50 लाख के भारी जुर्माने के साथ कुछ संपत्तियां भी जब्त करने का निर्देश दिया था फिलहाल, अब जब इस सजा के फैसले को ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी तो देखना यह होगा कि फैसला क्या आता है? क्या चौटाला को राहत मिलेगी?






















