
हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व बेटी चित्रा आम आदमी पार्टी मे हुए शामिल
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप सुप्रीमो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर दोनों पिता-पुत्री को पार्टी में शामिल किया।





















