
हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण
आरोप- मदरसे से बरसाए गए पत्थर, माहौल बिगड़ा
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से दो समुदायों के बीच माहौल बिगड़ गया है । बताया जा रहा है कि, वीरवार देर शाम कुछ महिलायें कुआं पूजन के लिए निकली हुई थीं. जहां इस बीच दूसरे समुदाय की तरफ से उक्त महिलाओं पर पत्थरबाजी की गई ।आरोप है कि दूसरे समुदाय के शरारती तत्वों ने मदरसे से महिलाओं पर पत्थर बरसाए. इस घटना में कुछ महिलायें घायल हुईं हैं. जिनका पुलिस ने मेडिकल कराया है और FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।
घटना की सूचना मिलते ही नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे । नरेंद्र बिजारनिया के साथ मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही. एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने दोनों समुदायों के बीच स्थिति को शांत कराने की कोशिश की. बिजारनिया ने स्थिति को कंट्रोल करके रखा. साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की ।
एसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना था कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा । बिजारनिया ने कहा कि जिस मदरसे से पत्थरबाजी की गई है वहां के मौलवी को पूछताक्ष के लिए हिरासत में लिया जाएगा. फिलहाल, इस घटना के बाद नूंह में स्थिति भले ही पुलिस के कंट्रोल में है लेकिन दो समुदायों के बीच माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है और इसी को देखते हुए नूंह में जगह-जगह पुलिस फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई हिंसा न होने पाए ।
एसपी नरेंद्र बिजारनिया का कहना था कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बिजारनिया ने कहा कि जिस मदरसे से पत्थरबाजी की गई है वहां के मौलवी को पूछताक्ष के लिए हिरासत में लिया जाएगा. फिलहाल, इस घटना के बाद नूंह में स्थिति भले ही पुलिस के कंट्रोल में है लेकिन दो समुदायों के बीच माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है और इसी को देखते हुए नूंह में जगह-जगह पुलिस फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई हिंसा न होने पाए ।





















