
हरियाणा के चर्चित आइएएस अफसर अशोक खेमका के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा के चर्चित आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में पंचकूला के सेक्टर पांच थाने में एफआइआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। अशोक खेमका पर आरोप है कि वर्ष 2010 में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी पद पर रहते हुए प्रथम श्रेणी के दो अधिकारियों की गलत ढंग से पैसे लेकर नियुक्तियां की गईं।





















