
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विज ने लिखा कि ‘ आज मेरा कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं और इस बीच खुद को आइसोलेट करें।






















