
हरियाणा के उचाना के पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर का निधन
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता)हरियाणा के उचाना के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में जजपा नेता भाग सिंह छात्तर की हृदय गति रुकने से हिसार के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। बीमारी के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।





















