
हरियाणा के इस जिले मे सीएम फ्लाइंग की टीम की बडी रेड
अटेंडेंस चेक की तो कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में अक्सर ष्टरू फ्लाइंग की टीम रेड करते हुए नजर आती है। जहां इसी कड़ी में वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम पंचकूला नगर निगम पहुंच गई। टीम के अचानक पहुंचने से निगम कार्यालय में हडक़ंप मच गया। वहीं टीम ने निगम के टैक्स विंग समेत अलग-अलग विंग में जाकर रिकॉर्ड खंगाले और छानबीन की। सीएम फ्लाइंग की इस रेड का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर रंजीत सिंह जोदान कर रहे थे। वहीं साथ में सब इंस्पेक्टर जय कुमार, गुरमीत सिंह, नरेश और सतनाम टीम का हिस्सा रहे।
बताया जाता है कि, सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब अलग-अलग विंग में कर्मचारियों की अटेंडेंस चेक की तो कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिसके बारे में टीम द्वारा संबन्धित अधिकारियों से पूछताक्ष की गई। टीम ने कुछ रिकॉर्ड जब्त भी किए हैं। टीम द्वारा टैक्स ब्रांच, डेथ बर्थ, बिल्डिंग ब्रांच, वेंडरों का लोन, एनफोर्समेंट विंग और लीगल ब्रांच के टेंडर चेक किए गए हैं। सीएम फ्लाइंग की रेड को लेकर नगर निगम के जोनल टैक्सेशन अफसर कृष्ण नरवाल ने कहा कि यह रूटीन चेकिंग थी।























