
हरियाणा के इस जिले मे फिर हिली धरती, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के जींद जिले मे आज सुबह लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर की कई कॉलोनियों में लोग घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दी। हालांकि भूकंप के कारण जिला में कोई नुकसान नहीं हुआ।























