![]()
हरियाणा के आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई IAS अधिकारी परी संग बंधे शादी के बंधन में
रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्मों को किया पूरा
एसडीएम पद पर तैनात है IAS अधिकारी परी
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पौते आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में IAS परी के संग सात फेरे लिए। रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्मों को पूरा किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IAS परी बिश्नोई वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम पद पर तैनात हैं। परी बिश्नोई की मां सुशीला विश्नोई अजमेर जीआरपी में तैनात है। जबकि उनके पिता चार बार सरपंच रह चुके हैं। वकील भी हैं। परी बिश्नोई का जन्म बीकानेर शहर के नोखा में हुआ था। सीनियर सेकेंडरी तक की पढ़ाई परी बिश्नोई ने अजमेर में की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी की। सिविल सेवा में परी बिश्नोई तीसरे प्रयास में सिलेक्ट हुई थीं। हालांकि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट भी किया।
हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल के पौत्र भव्य बिश्नोई व राजस्थान की रहने वाली IAS परी विवाह के बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भव्य बिश्नोई हिसार के आदमपुर से भाजपा विधायक है।
कौन है भव्य
आपको बता दें कि परी बिश्नोई की शादी हरियाणा में आदमपुर क्षेत्र से भाजपा के विधायक भव्य बिश्नोई से हुई है। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं, और उनके पिता कुलदीप बिश्नोई पूर्व सांसद हैं। भव्य बिश्नोई की मां रेणुका बिश्नोई भी आदमपुर और हांसी से विधायक रह चुकी हैं। कुलदीप बिश्रोई पहले कांग्रेस में थे लेकिन बाद में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में कथिक मतदान करने की वजह से सियाली बवाल हो गया था।





















