
हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
गत दिन पहले भी लापता जवान का रेलवे टे्रक पर मिला था शव
चंडीगढ, 11 सितंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के अंबाला में गत दिन पहले सेना के लापता जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद शव मिलने से हडकंप मच गया था अभी यह मामला ठंडा नही हुआ था कि शाहपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले फौजी के शव मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि एक और जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पड़ाव पुलिस ने यूनिट के कैप्टन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। लापता हुए जवान की पहचान मध्यप्रदेश निवासी अंकित सिंह घोष के रूप में हुई है और वह सेना में बतौर सिपाही कार्यरत है।
पड़ाव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। दिल्ली की लोकेशन आने पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कैप्टन शुभांकर सिंह ने बताया कि सब गनर डीएमटी अंकित सिंह घोष बिना छुट्टी के अनुपस्थित है। वह नौ सितंबर की सुबह सात बजे से नहीं मिला।





















