
हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता फौजी की लाश मिलने से मचा हडकंप
पत्नी को आये मैसेज में लिखा तुम्हारे पति को ऊपर भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद
सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता):बडी खबर हरियाणा के अंबाला कैंट से आ रही है जहां लापता फौजी की लाश मिलने हडकंप मच गया है। रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। लांस हवलदार पवन शंकर की डेड बॉडी मोहड़ा के पास पटरी पर पड़ी मिली। सेना और पुलिस विभाग में उस समय हडक़ंप की स्थिति बन गई, जब मृतक की पत्नी ने व्हाट्सऐप पर आया मैसेज उन्हें दिखाया। मैसेज में लिखा था कि तुम्हारे पति को ऊपर भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद।
वहीं अपने जवान का शव मिलने की जानकारी मिलते ही सेना के आला अधिकारी अंबाला अस्पताल पहुंचे। सुरक्षा और खुफिया एजेंसी की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच चल रही है। वहीं अभी कोई अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। पड़ाव थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।























