
हरियाणा की राजनीति मे बडा उलटफेर
नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे
मंत्रीमंडल में भी होगे बड़े बदलाव
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा की राजनीति मे मंगलवार को बडा धमाका हुआ और हरियाणा के मनोहर लाल की जगह अब नायब सैनी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वे अब सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंच गये है। वही खबर है कि मंत्रिमंडल मे भी बडे बदलाव होने की संभावना है।
जानकारी के लिए बतां दे कि नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। 2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।






















