
हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार का बडा फैसला
किया शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव
नए सत्र से नेतृत्व प्रशिक्षण होगा अनिवार्य
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने आज बडा फैसला लेते हुए कहा है कि हरियाणा में अब 2022-23 से स्कूली शिक्षक बिना नेतृत्व प्रशिक्षण के अब स्कूल मुखिया नहीं बन पाएंगे। इसलिए नए सत्र से स्कूल मुखिया नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र हाथ में होने पर ही पदोन्नति मिल पाएगी।























