
हरियाणा की जेलों में बदले अंग्रेजों के समय से चले आ रहे ये नियम
जेलमंत्री ने क्या कहा पढिये
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता) जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जेलों में सुधार कार्य जारी है। जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा हरियाणा की जेलों में सुधार के चलते 1947 से पहले अंग्रेजों के समय से चले आ रहे खाने के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले सूर्यास्त के समय बंदियों को खाना दिया जाता था लेकिन अब इस परंपरा को बदलते हुए हरियाणा में खाने का समय बदला गया है। गर्मियों में रात के भोजन का समय 7 से 8 और सर्दियों में यह समय सायं 6 से 7 बजे का होगा।





















