पढिये क्या है मामला
चंडीगढ , 31 दिसंबर: (विश्ववार्ता) हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार द्वारा गत दिनो 2 नये मंत्री बनाये जाने को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे चुनौती दी गई है। एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। दायर याचिका में उन्होंने कहा कि संविधान के 91 वें संशोधन के तहत राज्य में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या विधानसभा के कुल विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है।
हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली को हरियाणा सरकार ने गत दिनो मंत्री बनाया था।