
हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश करेगा बजट
बजट में घोषणाओं की भरमान होने के आसार
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा की भाजपा – जजपा संयुक्त सरकार कल अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को पेश करेगी। बजट में घोषणाओं की भरमार रहने वाली है। खासकर प्रदेश की आधी आबादी के लिए कई घोषणाएं इस दिन विशेष पर हो सकती हैं।























