
हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला का गठबंधन मे चुनाव लडऩे को लेकर बडा बयान
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कही यह बात
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) । हरियाणा में भाजपा सरकार की सहयोगी पार्टी जजपा ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ ही मिलकर लड़े जाएंगे
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले ढाई साल से प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ सफलतापूर्वक चल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ढाई साल इसी तरह गठबंधन सरकार चलेगी और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ा जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब गठबंधन सरकार बनी थी तो लोग कभी एक माह, कभी दो माह, कभी छह माह में सरकार गिरने की बात करते थे। वे चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम ने आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में कहा कि चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां चल रही है।





















