
हरियाणा आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
जानिये अबतक कितने प्रतिशत हुआ मतदान
कुलदीप बिश्नोई ने वोट डालते हुए कहा
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा मे आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, आज 1 लाख 71 हजार 973 मतदाता तय करेंगे आदमपुन का किंग कौन होगा। आदमपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है और आप व इनेलो ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोट देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है और मैं समझता हूं कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























