
हरियाणा आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
भाजपा-कांग्रेस, आप और इनेलों के बीच रोचक मुकाबला
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा मे आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू शुरू हो चुका है। आज 1 लाख 71 हजार 973 मतदाता तय करेंगे आदमपुन का किंग कौन होगा। आदमपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है और आप व इनेलो ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। सत्ताधारी भाजपा-जजपा और भजनलाल परिवार के लिए यह विरासत बचाने की प्रतिष्ठा का सवाल है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बेटे सांसद यहां खूब पसीना बहाकर खुद को साबित करने की कोशिश की है।























