
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर होगे अपलोड
चंडीगढ,26 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड मुख्यालय ने प्रदेशभर के 305717 अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड आज से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।इस बार महिला अभ्यार्थियों का दबदबा रहेगा। इस बार गृह जिलों में 218033 महिलाएं एचटेट की परीक्षा देंगी वहीं 87678 पुरूष व छह ट्रांसजेंडर परीक्षा में बैठेंगे।





















