
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है. हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए शनिवार को फैंस को ये खुशखबरी दी. भज्जी ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों स्वस्थ है. मार्च में इस कपल ने बताया था कि वह जुलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सहित कई क्रिकेटर्स ने हरभजन को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है.



















