
हम पंजाब में प्रवासी पंजाबियों के लिए आज से शुरू करने जा रहे है एन .आर.आई. मिलनी
सीएम मान ने अपने एक्स पर किया ट्वीट
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) एनआरआई के मुद्दों के समाधान के लिए एक पहल में, पंजाब सरकार ने ‘एनआरआई मिलनी’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है। एनआरआई मिलनी एक प्रकार का बैठक कार्यक्रम है जो भूमि विवाद, परिवार/विवाह संबंधी और अन्य विभिन्न प्रकार के विवादों जैसे मुद्दों के समाधान के लिए आयोजित किया जाता है।
एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में ये बैठकें आयोजित की जाती हैं. आज इस साल की पहली बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां चमरौर में करेंगे।
मुख्यमंत्री मान ने अपने एक्स पर ट्वीट किया है कि आज से हम पंजाब में प्रवासी पंजाबियों के लिए एन .आर.आई. मिलनी शुरू करने जा रहे है, जिसमें हृक्रढ्ढ के मामलों और शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। पहली एन.आर. मिलनी हमने पठानकोट के चमरोड़ (मिनी गोवा) में इस कारण रखी है तांकि जो बाहर रहते पंजाबियों को रंगले पंजाब के कुछ अलग रंग भी दिखाए जाएं.. साथ ही उन्होंने लिखा पेके घर पंजाब द्वारा सारे एनआरआई को “जी आया नूं”..। बता दें कि इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे, जिसमें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों से संबंधित अप्रवासी पंजाबी भी भाग ले सकेंगे।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1753620072713904521?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1753620072713904521%7Ctwgr%5Ec887256e413db8e86e31a11955c0a76bb82e390b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.punjabkesari.in%2Fpunjab%2Fnews%2Fnri-meeting-in-mini-goa-of-punjab-1936607























