
हम देश मे 130 करोड़ लोगों से करेंगे गठबंधन: दिल्ली सीएम केजरीवाल
कहा मेरी किसी पार्टी से दुश्मनी नही
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि उनका सपना है कि देश का आम आदमी अपना भविष्य तय कर सके. अरविंद केजरीवाल बोले- 130 करोड़ लोगों से करेंगे गठबंधन, अन्य पार्टियों के साथ जाने में दिलचस्पी नहीं है। केजरीवाल ने कहा ना मेरी बीजेपी से लड़ाई है, ना कांग्रेस से लड़ाई है। हिंदुत्व की परिभाषा मैंने कई बार बताई है। रामायण और गीता में जो लिखा है वह हिंदुत्व है। भगवान राम ने रामायण में जो शब्द कहे, वह हिंदुत्व है।






















