हमारा परिवार राज्य में ड्रग्स के प्रसार से जुड़े किसी भी व्यक्ति के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहता है: हरसिमरत कौर बादल
श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास की कि जो लोग बेअदबी पर झूठ बोलते हैं, वे ‘ गुरु के दोखी ’ वाले भाग्य के हकदार हों
अमृतसर/26जनवरी(विश्व वार्ता ): पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणी अकाली दल की नेता स. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वह तथा उनके परिवार का हर सदस्य राज्य में भयानक ड्रग्ज के प्रसार से जुड़े किसी भी व्यक्ति , इसे बेचने यां बिक्री का संरक्षण करने वालों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहती हैं।
सरदारनी बादल ने कहा कि ‘‘ आज मैंने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास की कि अगर मेरे भाई बिक्रम (बिक्रम सिंह मजीठिया) ने किसी भी तरह से एक चुटकी भी नशे को फैलाया हो, तो गुरु साहिब उनके प्रत्येक सदस्य को भयानक सजा दें। इसके विपरीत , जिन्होने इस मुददे पर और साथ जिन्होने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दर्दनाक विषय पर झूठ बोला है, वह ‘ गुरु घर का दोखी’’ (गुरु के पवित्र निवास के खिलाफ अपराधी) के भाग्य का हकदार है’’। वह यहां श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप ने किसी भी अन्य मुददे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बेअदबी और ड्रग्ज मामले में घटिया झूठ बोले है। ‘‘ पिछले सात सालों में , उन्होने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के सबसे संवेदनशील और दर्दनाक मुददे पर बिना किसी सबूत के राजनीति की और हमपर आरोप लगाए। उन्होने इन अपराधों के असली अपराधियों और साजिशकर्ताओं को बिना सजा के घूमने की अनुमति दी। मुझे गुरु साहिबान के न्याय पर पूरा भरोसा है। सरदारनी बादल ने कहा कि मुझे यकीन है कि सच्चाई सामने आएगी और इन पापों और अपराधों के लिए वास्तव में दोषी लोगों के साथ साथ षडयंत्रकारियों को बढ़ावा देकर भागने की इजाजत देने वालों को एक दिन सजा का सामना करना पड़ेगा। उन लोगों और उनके परिवारों के खिलाफ गुरु जी के फैसले से डरने की जरूरत है’’।






















