

हत्या के 26 दिन बाद रिलीज हुआ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना
एसवाईएल गाने ने मचाई धूम, भावुक हुए फैंस
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर 2 घंटे मे इतने लाखो लोगो ने देखा गाना
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) बीते महीने सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. अब उनकी मौत के 26 दिन बाद उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है. पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित एसवाईएल नहर के मुद्दे पर मूसेवाला का यह गाना वीरवार शाम 6 बजे गाना रिलीज हुआ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सिद्धू मूसेवाला का नाम छा गया है। इस गाने को दो घंटे में 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को लेकर उनके फैंस ने अपने इमोशन ज़ाहिर किए हैं। सभी ने मूसेवाला को फिर से याद किया है।























