
स्वास्थ्य मंत्री ने आम आदमी क्लीनिक बसियाला का किया उद्घाटन
कहा, आम आदमी क्लीनिक खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आऐगा
आम आदमी क्लीनिक के द्वारा इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं: डिप्टी स्पीकर
होशियारपुर/चंडीगढ़, 16अगस्त:स्वास्थ्य मंत्री पंजाब श्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आऐगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग वचनबद्ध है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे राज्य में लोगों को बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वह आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी की हाजिऱी में होशियारपुर के ब्लॉक पोसी के अधीन आते गाँव बसियाला में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर उनके साथ विधायक दसूहा श्री करमबीर सिंह घूम्मन, एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्री अमित महाजन और एस.डी.एम. श्री शिव राज सिंह बल्ल भी मौजूद थे।
देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को नमन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन शहीदों के कारण हम आज़ादी का गरिमा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक का जायज़ा लेने के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान द्वारा 75वें आज़ादी का अमृत महोत्सव पर राज्य में 75 आम आदमी क्लीनिक आज़ादी दिवस पर जनता को समर्पित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जि़ले में 8 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से तीन आम आदमी कलीनिकों का आज औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक बसियाला के अलावा आम आदमी क्लीनिक बहादरपुर (होशियारपुर) का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने और आम आदमी क्लीनिक अहियापुर (दसूहा) का उद्घाटन विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल ने किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी कलीनिकों में जि़ला निवासियों का मुफ़्त ईलाज किया जायेगा और उनको मुफ़्त दवाएँ भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी कलीनिकों में ओ.पी.डी. सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं भी शामल होंगी। इसके अलावा लोगों के 41 तरह के मुफ़्त टैस्ट किये जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में किये जा रहे कामों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 16 नये मेडिकल कॉलेज बनाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएँ उपलब्ध करवा दी जाएंगी, इसके साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी को जल्द पूरा कर लिया जायेगा।
श्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने एन.आर.आई. स्व. श्री करतार सिंह बसियाला परिवार का धन्यवाद किया, जिन्होंने गाँव में आम आदमी क्लीनिक बनाकर पंजाब सरकार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज़ का राज्य के विकास में बहुत अहम योगदान है और वह आशा करते हैं कि एन.आर.आईज़ राज्य के विकास में इसी तरह अपना योगदान देते रहेंगे।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने पंजाब सरकार द्वारा खोले जा रहे आम आदमी क्लीनिक की प्रशंसा करते हुए इसको स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि गाँव बसियाला में खुले आम आदमी क्लीनिक से इलाके के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब डॉ. रणजीत सिंह घोतरा, सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, आम आदमी पार्टी के लोक सभा इंचार्ज डॉ. हरविन्दर सिंह बख्शी, श्री हरमिन्दर सिंह संधू, श्री हरजिन्दर सिंह के अलावा अन्य आदरणीय भी मौजूद थे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















