
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया इस जिले के अस्पताल का दौरा
कहा पंजाब सरकार राज्य के लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत को किया जाएगा दूर- डॉ. बलबीर सिंह
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ये बात आज पंजाब के पंजाब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जालंधर के अस्पताल का दौरा करने के पश्चात कही।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत को दूर किया जाएगा। सिविल अस्पताल के डॉक्टर द्वारा जो दवा पर्ची पर लिखकर दी जाएगी वह अस्पाल के अंदर से ही मिलेगी। मरीज को उसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक सभी अस्पतालों में दवाइयां मुहैया करवाने का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि डॉक्टरों के स्टाफ की कमी को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
अस्पतालों में मरीजों के लिए दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में मंत्री ने कहा कि 6 अस्तालों में एम.आर.आई. की सुविधा पहले ही शुरु कर दी गई है, जल्दी ही बाकी के रहते अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 600 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खुल चुके हैं, लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगा की क्लासें भी लगाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जालंधर के अस्पतालों के लिए नई एंबुलेंसें दी गई हैं। डायलसिस के मरीजों के लिए अस्पतालों को मशीनें दी गई हैं। रिटायर्ड डॉक्टरों से तालमेल बैठाया जा रहा है कि ताकि चाहें तो वे भी काम कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड में विशेष तौर पर चेकिंग की। साथ ही मरीजों का हालचाल जानने के साथ ही उनसे बातचीत की। इस दौरान सेहत मंत्री ने वर्तमान में अस्पताल में हो रही दिक्कतों को जल्द दूर करने के लिए आश्वासन दिया।























