पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग यूनियनों के साथ 5 घंटे की मैराथन मीटिंग
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा चंडीगढ़ में अलग-अलग यूनियनों के साथ बातचीत
मुलाजिमों की जायज माँगें पहल के आधार पर हल करने का दिया भरोसा
अधिकारियों को विभाग में बनती तरक्कियाँ करने के लिए कहा
चंडीगढ़, 26 अगस्त:पंजाब के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज यहाँ पंजाब भवन में स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिमों की करीब 25 यूनियनों के साथ मैराथन मीटिंग की और उनकी जायज माँगों के हल का भरोसा दिया।
जि़क्रयोग्य है कि यह पहली बार है कि स्वास्थ्य मंत्री ने ख़ुद विभाग में काम कर रही अलग-अलग यूनियनों को उनके सुझाव और शिकायतें सुनने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।
5 घंटे चली इस मीटिंग में चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने यूनियनों के प्रतिनिधियों को काफ़ी समय दिया, जिससे उनके मसलों पर गहराई से चर्चा की जा सके।
यूनियानों द्वारा रखी गई ज़्यादातर माँगें मुलाजिमों को रेगुलर करने, खाली पदों, स्टाफ की कमी, तरक्कियाँ, वेतन बढ़ाने और विभाग से सम्बन्धित कुछ अन्य आम मुद्दों से सम्बन्धित थीं।
यूनियनों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर तसल्ली ज़ाहिर की कि पंजाब सरकार ने उनकी जायज माँगें सुनी और पूरी करने के लिए उनको यहाँ बुलाया है।
मीटिंग के दौरान यूनियन के नेताओं ने इस पहल और मुलाजिमों के कल्याण के प्रति गंभीरता दिखाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सराहना की।
इस मीटिंग में जौड़ामाजरा ने यूनियनों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को सुचारू बनाने के लिए पहले ही यत्नशील है और स्वास्थ्य स्टाफ के सहयोग और तालमेल के बिना मरीजों की सेवा और मानवता का कल्याण संभव नहीं है।
उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य के स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को बेहतर बनाने और नागरिकों को उनके घर ही मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार लोगों को अलग-अलग सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में ऑनलाइन प्रणाली शुरू करने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन प्रणाली विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और कामकाज में कुशलता बढ़ाने में मदद करेगी।
पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बुरी कारगुज़ारी के कारण कर्मचारी दुखी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘आप’ सरकार कर्मचारियों के जायज मसलों को जल्द हल करेगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वित्तीय मामलों सम्बन्धी सिफ़ारिशें वित्त विभाग को भेज दी जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि विभाग में बनती तरक्कियों को पहल के आधार पर विचारा जाएगा और समयबद्ध तरक्कियों सम्बन्धी नीति लागू की जाएगी।
उन्होंने सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि वह फाइलों को जल्द से जल्द क्लियर करें, जिससे आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
मंत्री ने कर्मचारियों को पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने और मरीजों के साथ-साथ उनके अटैंडीज़ के साथ अच्छा व्यवहार करने की भी सलाह दी।
उन्होंने सीनियर अधिकारियों को राज्य में डॉक्टरों, फैक्लटीज़ और अन्य पैरामेडिक्स की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के डायरैक्टर और बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसज़ के वी.सी. डॉ. अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को भरोसा दिलाया कि हैल्थ यूनियनों की जायज माँगों का जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
मीटिंग में अन्यों के अलावा अतिरिक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान राहुल गुप्ता, ज्वाइंट डी.आर.एम.ई. डॉ. अकाशदीप अग्रवाल, ज्वाइंट डी.आर.एम.ई. (डैंटल) डॉ. पुनीत गिरधर, रजिस्ट्रार गुरू रविदास यूनिवर्सिटी, होशियारपुर डॉ. संजीव गोयल और उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान श्रीमति मुनरीत राणा मौजूद थे।