
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम
पंजाब से दो आतंकी गोला बारूद समेत गिरफ्तार
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब से आ रही है जहां स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए जिला तरनतारन के थाना वेरोवाल इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार करने मे बडी सफलता हाथ लगी है। आंतकियो से भारी मात्रा मे गोला बारूद बरामद हुआ है इसके अलावा 2 पिस्टल और आधा किलो हेरोइन बरामद की गई है।























