
स्पैशल टास्क फोर्स जालंधर रेंज की टीम की बडी कार्रवाई
कुल इतने तस्करो को दबोचा
चंडीगढ़,21 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले की स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने कार सवार अमृतसर और बटाला निवासी 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डी.एस.पी. योगेश कुमार के नेतृत्व में एस.आई. सिकंदर सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ विशेष नाकाबंदी कर पकड़े गए उक्त नशा तस्करों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र, गुरविशाल सिंह , गुरसिमरन सिंह व हरप्रीत सिंह अमृतसर के रूप में हुई है। जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 210 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जा रही है।





















