
स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने कहा पाँच महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लिए ऐतिहासिक फ़ैसले
कमज़ोर वर्गों के लिए बनेंगे 25000 घर, राज्य में 19 नई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं स्थापित की जाएंगी, 26000 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू
मंत्री द्वारा मंगलवार को शैक्षिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान
चंडीगढ़/जालंधर, 16 अगस्त:पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय झंडा लहराते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के साथ किये सभी वादे निश्चित समय में पूरे किये जाएंगे, क्योंकि इस सरकार ने अपने पाँच महीनों के कार्यकाल में पहले ही कई ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं।
स्थानीय सरकार मंत्री, जिनके साथ डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर गुरशरन सिंह संधू भी मौजूद थे, ने तिरंगा लहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। डॉ. निझ्झर ने कहा कि शहीद- ए-आज़म सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव, सरदार करतार सिंह सराभा, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह समेत महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने आज़ादी के ख़ातिर अतुल बलिदान दिए। यह भी बड़े गर्व की बात है कि आज़ादी के संग्राम के दौरान सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए, जो देश के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी सरकार की बड़ी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि पाँच महीनों के थोड़े समय में राज्य सरकार ने ‘एक विधायक, एक पेन्शन’ समेत कई ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ‘आप’ सरकार द्वारा शुरू की ‘भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन’ एक ऐतिहासिक फ़ैसला है। मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एैमिनेंस’ में बदलने के फ़ैसले से सरकारी स्कूलों में शिक्षा और बेहतर होगी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण देकर अपने ख़ुद के उद्यम शुरू करके स्व-रोजग़ार के योग्य बनाने के लिए 19 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हरियाली मुहिम को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिसके अंतर्गत राज्य भर में हरेक हलके में 50,000 पौधे लगाए जाएंगे।
कमज़ोर वर्गों के लिए 25,000 घरों के निर्माण का ऐलान करते हुए डॉ. निझ्झर ने कहा कि यह घर गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि 26,000 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
डॉ. निझ्झर ने पानी के नीचे जा रहे स्तर को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों को बढ़ावा देते हुए प्राकृतिक संसाधनों ख़ासकर भूजल के स्तर को बचाने के लिए लोगों से सहृदय सहयोग की माँग भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मूँग की दाल की कृषि को प्रोत्साहित करने के अलावा सीधी बिजाई पर 1500 रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी भी दी जा रही है। गेहूँ के आटे की होम डिलिवरी भी शुरू की जा रही है, जिससे 1.58 करोड़ लाभार्थियों को स्कीम का लाभ मिलेगा।
मंत्री ने बताया कि पंजाब भर में खेल गतिविधियों को और प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 29 अगस्त से ‘ग्रामीण खेल मेलों’ की शुरुआत की जा रही है। डॉ. निज्जर ने कहा कि 1 जुलाई, 2022 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति बिलिंग साइकिल 600 यूनिट बिजली मुफ़्त देनी शुरू कर दी गई है, जिससे राज्य के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब भर से दिल्ली हवाई अड्डे तक बसों का चलना भी भगवंत मान सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह सेवा पंजाबियों और प्रवासी पंजाबियों के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगी। मंत्री ने कहा कि पंचायती ज़मीनों के नाजायज कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही का लोगों द्वारा भी भरपूर स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जायेगा, जिससे बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जा सके।
स्थानीय सरकार मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों के लिए रोजग़ार के और ज्यादा मौके सुरक्षित करने के लिए लालड़ू में 20 एकड़ में पंजाब फायर एंड ऐमरजैंसी सर्विसिज ट्रेनिंग स्थापित की जायेगी।
डॉ. निझ्झर ने विद्यार्थियों के रौशन भविष्य और आने वाले समय में राज्य की और तरक्की की कामना करते हुए 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी।
समागम के उपरांत स्थानीय सरकार मंत्री राजन कॉलोनी में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करवाने के लिए भी गए। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह, शीतल अंगूराल और रमन अरोड़ा, डिविजऩल कमिश्नर गुरप्रीत सपरा, ए.डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला, एस.एस.पी. (ग्रामीण) सवरनदीप सिंह और सिविल एवं पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















