
स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने बैठक मे दिखाये कडे तेवर
कहा करप्शन कतई बरदाश्त नहीं
इंस्पैक्टरों को शोकाज नोटिस भेजने का आदेश
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार करप्शन पर कराई चोट कर रही है। सरकार के सभी मंत्री इस समय एक्शन मोड मे दिखाई दे रहे है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने सर्किट हाउस में निगम अधिकारियों के साथ बैठक मे कहा कि करप्शन कतई बरदाश्त नहीं किया जायेगा। और जालंधर में पनप रही अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है।
स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने माडल टाउन में गीता मंदिर के पास बन रही कामर्शियल इमारत और भगवान महावीर मार्ग पर फुटबाल चौक के पास हो रहे कामर्शियल निर्माण में अनियमितिता की शिकायत पर संबंधित एटीपी और इंस्पैक्टर से जवाब तलब भी किया।























