
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की बडी कार्रवाई
गैंगस्टर राजन भट्टी का करीबी चेतन एयरपोर्ट से गिरफ्तार
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) मोहाली। कुख्यात हथियार तस्कर राजन भट्टी के करीबी चेतन कक्कड़ को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चेतन पिछले महीने राजन भट्टी की गिरफ्तारी के बाद दुबई भाग गया था उसे हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दरअसल एसएसओसी ने आरोपी चेतन कक्कड़ का एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। जैसे ही नौ मार्च को चेतन कक्कड़ हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचा तो उसे अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एसएसओसी से संपर्क किया। एसएसओसी उसे गिरफ्तार करने उपरांत मोहाली लाई और अदालत में पेश किया।





















